राजस्थान / घर में सो रही महिला को मारी गोली, मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी

अलवर. मनीष बावलिया. जिले के खैरथल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में घर में सो रही एक महिला की शनिवार सुबह करीब 4 बजे किसी ने गोलीमार हत्या कर दी। घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पंहुचे थानाधिकारी संजय शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा गया है।


थानाधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय स्वर्ण कौर अपने घर में सो रही थी। पति अलग सोया हुआ था। इस दौरान महिला को कोई गोली मार गया। गोली महिला के सीने पर लगी है। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले में सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक चांदमल भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं मृतक के पीहर पक्ष गोपालगढ़ सीकरी में सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर कौन थे। उन्होंने महिला को क्यों गोली मारी गई।